Onnline TV

हिंदी मनोरंजन

साज़ और आवाज़ क्लब पटियाला फिर बिखेरेगा आवाज़ का जादू

दुनिया के महान गायक मुकेश और मोहम्मद रफी की याद में संगीतमई प्रोग्राम 28 जुलाई को

 पटियाला, 20 जुलाई

पटियाला के साज़ और आवाज़ क्लब (रजि.) पटियाला एक बार फिर संगीतमई प्रोग्राम करने जा रहा है। 28 जुलाई (रविवार) को भाषा विभाग पटियाला के लैक्चर हाल में एक प्रोग्राम जिसमे 2 महान गायकों, स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहिब और स्वर्गीय मुकेश साहिब को उनके गाए गीतों द्वारा याद किया जाएगा। 

See This Link ALso….Happy Birthday To U….20 July

साज़ और आवाज़ क्लब के प्रधान रविंद्र कुमार बाली, उप प्रधान एस.सेखों और महा सचिव राज कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को स्वर्गीय गायक मुकेश साहिब का जन्मदिन होता है और 31 जुलाई को स्वर्गीय मोहोम्द रफी साहिब की बरसी है। उन्होंने बताया कि यह प्रोग्राम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस प्रोग्राम के लिए पूरी तयारी कर ली गई है। इस प्रोग्राम में आपको बहुत अच्छे गायकों को सुनने का मौका मिलेगा। इसमें अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले कलाकारों के नाम फाइनल हो चुके है। साज़ और आवाज की समूह टीम आप सभी को इस प्रोग्राम में परिवार सहित आमंत्रित करती है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *