Homeहिंदीस्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी

स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई लोहड़ी

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 13 जनवरी

स्कॉलर फील्डज़ पब्लिक स्कूल में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर इस उत्सव में भाग लिया। इस दिन सूर्य देव और अग्नि देव की पूजा की जाती है और अच्छी फसल के लिए उनका धन्यवाद किया जाता है।

लोहड़ी के दिन लोग अग्नि देव को रेवड़ी और मूंगफली अर्पित करते हैं और आपस में बाँटते हैं। इस दिन पुरुष आग के पास भांगड़ा करते हैं, वहीं महिलाएं गिद्दा करती हैं। तिल, गुड़, गज्जक, रेवड़ी और मूंगफली का इस दिन विशेष महत्व होता है। लोहड़ी पौष माह की अंतिम रात को और मकर संक्रांति की सुबह तक मनाई जाती है।

see this link also…..Top-10, Short News…..13 January…..

विद्यालय में भी आग जलाकर लोहड़ी त्यौहार से जुड़ी सभी रस्में निभाई गईं। कक्षा तीसरी के छात्र शिवराम ने अपने भांगड़ा नृत्य से सबका मन मोह लिया। विद्यालय के छात्रों ने पंजाबी और अंग्रेजी भाषाओं में लोहड़ी पर्व के महत्व को बताते हुए लोहड़ी की पारंपरिक कथा के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय की छात्राओं द्वारा गिद्दा नृत्य का सुंदर प्रदर्शन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों को लोहड़ी से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं और उन्हें इसी तरह अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में, प्रबंध संचालक चंदनदीप कौर चड्ढा ने सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को लोहड़ी की बधाई दी और उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और अपने त्योहारों को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी छात्र-छात्राओं ने लोहड़ी की अग्नि में माथा टेका और उसके चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद छात्रों को मूंगफली और गज्जक वितरित की गई।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here