
पटियाला, 12 अप्रैल
वैसाखी का त्योहार प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने की 13 या 14 तारीख को मनाया जाता है। इस दिन किसान अपनी पक्की हुई फसल को देखकर नाच उठते हैं। इस दिन दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सन 1699 में आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की थी।
विद्यालय के छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति कीजानकारी देना भी बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य को मुख्य रखते हुए स्कॉलर फील्डज पब्लिक स्कूल में वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसउपलक्ष्य पर स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन के अंतर्गत छात्रों द्वारा वैसाखी विषय पर भाषण और कविता पेश की
गई। इसके उपरांत छात्रों ने लोक प्रसिद्ध नाच गिद्धा और भांगड़ा द्वारा पंजाब की संस्कृति का प्रदर्शन किया। ढोल की थाप और पंजाबी लोक संगीत ने छात्रों के अंदर जोश और बढ़ा दिया। पांचवीं कक्षा के छात्र रंग-बिरंगे पंजाबी पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे। और उन्होंने उनके जीवन की कुछ झलकियां पेश की। प्रथम कक्षा के छात्र शिवराम सिंह ने इस पर्व पर एकल भांगड़ा प्रदर्शन किया। इस विशेष समारोह के पीछे का मकसद बच्चों को उनकी समृद्ध संस्कृति और विरासत से अवगत कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या पूनम अरोड़ा ने कहा कि वैसाखी एक फसल उत्सव है। उन्होंने ने सभी छात्रों को किसानों के जीवन से प्रेरणा लेकर परिश्रम करने और जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया l