Onnline TV

पंजाब हिंदी

स्कॉलर फील्ड्ज़ पब्लिक स्कूल में मनाया ‘पृथ्वी दिवस’

पटियाल (22 अप्रैल)

स्कॉलर फील्ड्ज़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पृथ्वी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के चारों  हाउस  रमन, टैगोर, कलाम, क्यूरी के द्वारा पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक पेश किए गए। कक्षा प्रथम और दूसरी कक्षा के बच्चों ने स्कूल के आंगन में पौधा रोपण  करके लोगों को प्रेरित किया कि हमें वृक्ष लगाना और उनकी रक्षा करनी चाहिए। कक्षा तीसरी के बच्चों के द्वारा चित्रकारी  बनाई गई और चित्रकारी  का विषय था-” धरती मां को बचाओ।” कक्षा चौथी और पांचवी के विद्यार्थियों के द्वारा फ्लैश कार्ड बनाए गए। फ्लैश कार्ड के ऊपर नारे लिखे गए – धरती माँ  की रक्षा करो,धरती हमारी मां है ,धरती नहीं तो जीवन नहीं । इस अवसर पर स्कूल के चारों  हाउस के द्वारा पृथ्वी दिवस पर नुक्कड़ नाटक पेश किए गए।  नुक्कड़ नाटक का विषय था- “धरती बचाओ ,जीवन बचाओ”। जिसमें टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया और  रमन हाउस ने द्वितीय स्थान
प्राप्त किया और तीसरा स्थान कलाम हाउस ने प्राप्त किया।  विजेता टीम को प्रधानाचार्य जी के द्वारा ट्रॉफी दी गई। इसके उपरांत प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम अरोड़ा के द्वारा छात्रों का प्रोत्साहन बढ़ाया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *