
दिल्ली/पटियाला, 4 जुलाई (स्पोर्टस डेस्क)
गुरुवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के जांबाज T-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हवा में उठाए बाहर निकले। सैंकड़ों की तादाद में फैन्स टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे। कप्तान रोहित ने जैसी ट्रॉफी हवा में उठाई फैन्स चिल्लाने लगे। करीब 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर भारतीय टीम का प्लेन लैंड हुआ था।
गौर हो भारतीय टीम ने 29 जून को T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत इतिहास रचा था। भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भारत को 7 रनों से जीत दर्ज की थी। 17 साल भारत भारत ने इस टूर्नामेंट को जीता है। खिताब जीतने के 5 दिन बाद भारतीय टीम स्वदेश पहुंची है। एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट रोहित के जांबाजों को लेकर दिल्ली पहुंची है।

विराट कोहली, हार्दिक पांडया, सूर्या कुमार यादव के बाहर आने पर फैंस का उत्साह देखने को था। पुलिस वाले भी इनकी वीडियो बनाते दिखाई दिए।

भारी सुरक्षा के बीच खिलाड़ी बस से होटल के लिए निकले। भारतीय टीम को आईटीसी मौर्या में ठहराया गया है। भारतीय टीम के साथ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलाकात कर उन्हें बधाई देंगे।
