Homeहिंदी"1 जून को ईवीएम में 'झाड़ू' नंबर-3 पर होगा, लेकिन 4 जून...

“1 जून को ईवीएम में ‘झाड़ू’ नंबर-3 पर होगा, लेकिन 4 जून को नंबर-1 पर आना चाहिए”

- Advertisement -spot_img

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए किया प्रचार, लोगों से कहा – इस बार संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करें

रायकोट के लोगों ने मान से कहा- हमें आप पर गर्व है, मान ने कहा- यह सब आपका प्यार और आशीर्वाद है, आपके प्यार का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता

भगवंत मान ने कहा, यह तो काका जी, राजा जी और बीबा जी हैं, परन्तू मैं आपकी तरह आम आदमी  हूं 

भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर बोला हमला,- वह महलों में रहते हैं, तापमान पूछ कर 2 घंटे के लिए पंजाब बचाने के लिए बाहर निकलते हैं

हम भी आपके जैसे हैं, आम परिवारों से आए, गांवों और सरकारी स्कूलों से पढ़कर आए हैं, आप उम्मीदवार को संसद में भेजें, वह आपकी आवाज बनेंगे: भगवंत मान

रायकोट/चंडीगढ़, 20 मई

सीएम भगवंत मान ने सोमवार शाम को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए रायकोट में प्रचार किया। मान ने आप उम्मीदवार के पक्ष में एक विशाल रोड शो निकाला और लोगों से अपील की कि इस बार लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट दें।

लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 1 जून को ‘झाड़ू’ का बटन ईवीएम में नंबर 3 पर होगा, लेकिन 4 जून को नंबर 1 पर आना चाहिए। मान ने कहा कि 13-0 से जीतने के बाद वह और अधिक स्वतंत्र रूप से काम कर सकेंगे और हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जनादेश से विरोधियों को निःशब्द कर दें। उन्हें अपने कर्मों का आकलन करने के लिए बाध्य करें। 13-0 से हारने के बाद वे आपस में लड़ेंगे और एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे। वहीं हमारी सरकार पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

LINK…लुधियाना मेरी कर्मभूमि, इस शहर को सुंदर और पंजाब का मैनचेस्टर बनाउंगा : भगवंत मान

मान ने कहा कि बादल, बाजवा, वड़िंग जैसे लोग श पंजाब की प्रगति की राह में रोड़े हैं। उन्हें हमेशा के लिए किनारे कर दो। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों तक अमीर राजनेता आपके वोट खरीदने आएंगे, पैसे से इनकार मत करना क्योंकि वह पैसे आपके ही है। इसलिए पैसे लेना लेकिन वोट अपने बच्चों और उनके भविष्य के लिए करना।

मान ने कहा कि इन लोगों के पास 75 साल बाद गिनाने के लिए जितनी उपलब्धियां हैं, उससे कहीं ज्यादा उपलब्धियां उनके पास महज दो साल में गिनाने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने 43,000 सरकारी नौकरियां दीं। 90% घरों में शून्य बिजली बिल आ रहा है। एक निजी थर्मल पावर प्लांट खरीदा। उन्होंने पंजाब सरकार की घर-घर राशन योजना पर सफाई देते हुए कहा कि किसी ने अफवाह फैला दी है कि सरकार की ओर से सिर्फ आटा मिलेगा। यह सच नहीं है। यह पूरी तरह से बेबुनियाद है। लोगों के पास दोनों विकल्प हैं। वे आटा या गेहूं, जो चाहें ले सकते हैं।

LINK….Aap launches campaign ‘Zulm ka Jawab Vote’

उन्होंने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि बादल अपनी पंजाब बचाओ यात्रा निकालने के लिए तब दो घंटे के लिए बाहर आते हैं जब तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे होता है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जीप पर छत लगी हो वह आम लोगों की समस्या नहीं जान सकता। जबकि मुझे 45 डिग्री सेल्सियस में भी चुनाव प्रचार करने में कोई परेशानी नहीं है। लोगों का प्यार और समर्थन उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि ये तो काका जी, राजा जी और बीबा जी हैं, लेकिन हम आपकी तरह आम लोग हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी को चुनें, वह आपके मुद्दों को संसद में उठाएंगे और फतेहगढ़ साहिब के आम लोगों की आवाज बनेंगे।

मान ने कहा कि वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। अमीर लोग थोड़े समय के लिए तो मशहूर हो जाते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उन्हें कोई याद नहीं रखता। वहीं लोगों की सेवा करने के बाद जो भावना मिलती है वह अनमोल है। मान ने कहा कि जो लोग अपनी जड़ों के प्रति सच्चे रहते हैं वही लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि केवल आप के पास ही जमीनी नेता हैं जो आम लोगों और उनकी समस्याओं की परवाह करते हैं। रायकोट के लोगों ने सीएम मान को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्हें उन पर और उनके काम पर गर्व है। मान ने प्रशंसा के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आपका प्यार और आशीर्वाद है जिससे ये सब संभव हो सका।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here