Homeहिंदी1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव...

1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव : मान

- Advertisement -spot_img

कहा – असम और पंजाब के लोगों में एक समानता है, दोनों अपनी सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोग हैं

सरकारी स्कूलों को लेकर सीएम मान ने असम सरकार पर बोला हमला, कहा – मुख्यमंत्री की पत्नी के अपने प्राइवेट स्कूल, इसीलिए सरकारी स्कूलों में नहीं किया जा रहा सुधार

अगर हिमंता विस्वा शर्मा चाहते तो 20 साल पहले सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे बन सकते थे क्योंकि वह कांग्रेस सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री थे – मान

2015 में अमित शाह ने हिमंता बिस्वा को सबसे भ्रष्टाचारी नेता घोषित किया था, लेकिन भाजपा में जाने के बाद वह दूध के धुले हो गये, बीजेपी की हर बात सिर्फ जुमला है – मान

असम में दो लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी लड़ रही है चुनाव

चंडीगढ़, 12 अप्रैल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को असम के डिगबोई में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों के समर्थन में एक विशाल जनसभा की। जनसभा के दौरान उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवारों को वोट देकर जीताने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि असम और पंजाब के बीच बहुत पुराना संबंध है। हमारे पहले गुरु गुरुनानक देव जी और नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर जी असम आए हुए हैं। उनके यहां पर गुरुद्वारा साहिब भी है। 

उन्होंने कहा कि असम और पंजाब के लोगों में कई समानताएं है। दोनों अपनी सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोग हैं। असम और पंजाब का नृत्य भी राष्ट्रीय स्तर पर काफी मशहूर है। दोनों जगह के लोग नाच गान के माध्यम से ही अपना उत्सव मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों राज्य कृषि प्रधान भी है। यहां के लोग चाय की खेती करते हैं। वहीं पंजाब के लोग गेहूं, चावल, गन्ना और कपास की खेती करते हैं। हम सभी लोग धरती माता के बच्चे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश आज धरती माता के बच्चे भूखे मर रहे हैं क्योंकि वर्तमान सरकार किसानों के बजाय कॉरपोरेटों के लिए काम कर रही है।

भाषण के दौरान मान ने सरकारी स्कूलों को लेकर असम की भाजपा सरकार और वहां के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा शर्मा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शरमा की पत्नी के अपने कई प्राइवेट स्कूल है। इसलिए सरकारी स्कूलों में सुधार नहीं किया जा रहा है।

अगर वह चाहते तो 20 साल पहले स्कूल और अस्पताल बहुत अच्छे बन सकते थे क्योंकि वह कांग्रेस सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। लेकिन उनकी नियत साफ नहीं थी। इसलिए सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत अभी तक खराब है। जब मुख्यमंत्री के अपने प्राइवेट स्कूल होंगे तो वह सरकारी स्कूलों को क्यों ठीक करेगा?

मान ने कहा कि 2015 में अमित शाह ने हिमंता बिस्वा शर्मा को सबसे भ्रष्टाचारी इंसान घोषित किया था। लेकिन भाजपा में जाने के बाद आज वही इंसान दूध का धुला हो गया है। बीजेपी हर बात पर सिर्फ झूठ बोलती है। उनकी हर बात सिर्फ एक जुमला है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को लगता है कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद कर देने से आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। लेकिन यह उनकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन उसकी सोच को किस तरह गिरफ्तार करोगे। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक विचार हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे एक आदमी आज जहाज में मिला। उसने मुझसे कहा कि हमारे असम में 8000 सरकारी स्कूल बच्चों की कमी की वजह से बंद हो गए हैं। बिल्कुल यही हालत पहले दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों की थी। लेकिन हमने स्कूलों को बंद करने की बजाय उसे इतना अच्छा बना दिया कि आज दिल्ली और पंजाब में प्राइवेट स्कूलों में से माता-पिता अपने बच्चों को निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि असम में मजदूरों की हालत भी काफी खराब है। आज यहां पर मजदूर की 250 रुपये दिहाड़ी है। आप आम आदमी पार्टी को वोट दें, हम मजदूरों की दिहाड़ी 450 रुपए करेंगे और इसके लिए कानून बनाएंगे। सरकार बनने के बाद पंजाब में भी हमने मजदूरी में वृद्धि की है। यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी ही कर सकती है क्योंकि हम आम लोगों के दुख दर्द को समझते हैं।

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में बिजली बिल्कुल मुफ्त है। पंजाब में 90% घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खुल चुके हैं। जहां पर सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है। मौका मिलने पर हम यही काम असम में भी करेंगे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here