
चंडीगढ़/पटियाला (18 अप्रैल)
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार ने 2023/24 अकादमिक साल के 10वीं को बोर्ड परिणाम के बारे जानकारी प्रदान की। इस साल परीक्षा में दो लाख इक्यासी हजार 98 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस परीक्षा में दो लाख इक्हतर हजार तीन सौ अढ़तालिस छात्र सफल रहे। परिणाम 97.24 फीसद रहा।
वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार ने बताया कि लुधियाना की अदिति शत-प्रतिशत अंक लेकर पंजाब में टॉपर रही। जबकि लुधियाना की अलीषा शर्मा 99.23 फीसद अंक लेकर दूसरे औऱ अमृतसर के बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर 99.23 फीसद अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।
परिणाम घोषित करने के समय उप सचिव डॉ. गुरमीत कौर, उपसचिव मनमीत सिंह भट्ठल, सहायक सचिव रंजीत कौर, गुरइकबाल सिंह, जिम्मी गर्ग विशेष तौर से मौजूद रहे।



