Homeहिंदी15 सालों से बंद पड़ा डलहौज़ी स्थित पंजाब का इकलौता सरकारी रेशम...

15 सालों से बंद पड़ा डलहौज़ी स्थित पंजाब का इकलौता सरकारी रेशम बीज उत्पादन सैंटर मान सरकार द्वारा दोबारा शुरू

- Advertisement -spot_img

बाग़बानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रेशम बीज उत्पादन सैंटर का किया दौरा, अधिकारियों को दिए ज़रूरी निर्देश

बढ़िया गुणवत्ता वाला रेशम बीज तैयार करके कम ख़र्चे पर किसानों को किया जाएगा स्पलाई

कंडी ज़िलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ आदि के किसानों को मिलेगा लाभ

चंडीगढ़/डलहौज़ी, 21 जून:

मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के अथक प्रयासों से, हिमाचल प्रदेश के डलहौज़ी स्थित पिछले 15 सालों से बंद पड़े पंजाब के एकलौते सरकारी सैरीकलचर रेशम बीज उत्पादन सेंटर को फिर से शुरू किया गया है। बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज सैंटर का दौरा करके जायज़ा लिया और आधिकारियों को ज़रूरी हिदायतें दी।

बाग़बानी मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य की इस अमानत को अनदेखा किया हुआ था परन्तु मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान की सोच के तहत उन्होंने इस केंद्र को फिर से शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस सैंटर के लिए पहली किश्त के तौर पर 14 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है जिससे सितम्बर से सिल्क सीड ग्रेनेज तैयार करके किसानों को रेशम का बीज सस्ते भाव पर दिया जाएगा।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि डलहौज़ी का वातावरण रेशम बीज उत्पादन के लिए बहुत अनुकूल है और केंद्र के शुरू होने के साथ पंजाब के कंडी क्षेत्र के लगभग 1500 किसानों को सीधे तौर पर लाभ होगा। उन्होंने बताया कि इस सैंटर से कंडी ज़िलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ आदि के किसानों को लाभ पहुँचेगा।

LINK…..AAP’ candidate Mohinder Bhagat filed nomination for Jalandhar by-election

बाग़बानी मंत्री ने बताया कि इससे पहले विभाग द्वारा रेशम कीट पालकों को केंद्रीय रेशम बोर्ड के सैंटरों से रेशम बीज मुहैया करवाया जा रहा था परन्तु अब डलहौज़ी स्थित इस रेशम बीज सैंटर के चालू होने से राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर रेशम बीज तैयार किया जा सकेगा और ट्रांसपोर्टेशन के कम ख़र्चे पर रेशम कीट पालकों को रेशम बीज मुहैया करवाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपनी स्तर पर रेशम बीज सैंटर चालू होने के साथ रेशम बीज का अधिक उत्पादन होगा और इससे राज्य में रेशम की पैदावार भी बढ़ेगी और अधिक से अधिक किसानों मुख्य तौर पर औरतों को इस काम के साथ जोड़ा जा सकेगा।

LINk…..Punjab Government Releases Rs.1.71 Crore for Backward Classes and Economically Weaker Sections: Dr. Baljit Kaur

उन्होंने कहा कि सैरीकलचर विंग बाग़बानी विभाग का एक अहम हिस्सा है, जो राज्य में रेशम उत्पादन के साथ-साथ कंडी क्षेत्र के ग़रीब रेशम कीट पालकों को रोज़गार मुहैया करवाने में बहुत सहायक हो रहा है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उन्होंने डायरैक्टर बाग़बानी को भी निर्देश दिए हैं कि वह विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत रेशम कीट पालकों को हर पक्ष से ज़रूरी तकनीकी और वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध करवाएं ताकि राज्य में अधिक से अधिक रेशम उत्पादन किया जा सके और ग़रीब किसानों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को ऊँचा उठाया जा सके।

 इस दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ हरदीप सिंह डिप्टी डायरैक्टर बाग़बानी, जतिन्दर कुमार बाग़बानी विकास अधिकारी, अवतार सिंह मैनेजर, सुखवीर सिंह सैरीकलचर परमोशन अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here