
पटियाला, (19 April)
देश में आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के साथ ही दुनिया का सबसे बड़े चुनाव का शुभारंभ हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 के पहला चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। इस पहले चरण में देश के 21 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चुनाव में 16 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि 1,625 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा।





