
दिल्ली, (28 April)
लोकसभा चुनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे पत्र में लिखा है, “दिल्ली कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन के खिलाफ थी…लेकिन ‘आप’ से गठबंधन किया गया…कांग्रेस के लिए ‘पूरी तरह से अजनबी’ कन्हैया कुमार को लोकसभा का टिकट दिया गया।” इस वजह से वह अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।




