
-नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दो दिन पहले संभाल चुके हैं पदभार
पटियाला, दो अगस्त (डेस्क)
पंजाब सरकार की वेबसाइट अनुसार बनवारी लाल पुरोहित राज्य के राज्यपाल है। जबकि पंजाब के नए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया दो दिन पहले यानिकि 31 जुलाई को अपना पदभार संभाल चुके हैं। वेवसाइट लोगों को भ्रमित कर रही है कि आखिर राज्य के राज्यपाल बनवारी लाल पुराहित हैं या फिर गुलाब चंद काटरिया। पंजाब सरकार की वेबसाइट www.punjab.gov.in पर अभी अभी भी बनवारी लाल पुरोहित का चित्र ही दिखाई दे रहा है। नए राज्यपाल के पदभार के बाद अभी तक वेबसाइट को अपडेट नहीं किया गया है।
see this link also…..GULAB CHAND KATARIA SWORN IN AS 37th GOVERNOR OF PUNJAB
सूत्रों अनुसार कुछ समय पहले तक वेबसाइट को निरंतर अपडेट करने का काम सूचना एंव प्रसारण विभाग करता था। परंतु यह काम अब निजी हाथों को सौंप दिया गया है। जिसने इस सूचना को अभी तक अपडेट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक वेबसाइट अपडेट नहीं हुई थी।





