
-हरिंदर कोहली सीनियर डिप्टी मेयर, जगतार जग्गा डिप्टी मेयर
पटियाला, 10 जनवरी
चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने पटियाला के मेयर के नाम की घोषणा की। अरोडा ने बताया कि आप के सबसे पुराने कार्यकर्ता रहे कुंदन गोगिया को पटियाला का मेयर बनाया जा रहा है।जबकि भाजपा से आप में शामिल हुए हरिंदर कोहली को सीनियर डिप्टी मेयर और जगतार जग्गा को डिप्टी मेयर की जिम्मेवारी सौंपी जा रही है। उन्होंने कहा कि पटियाला की जनता को समस्याओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। मेयर गोगिया ने इस जिम्मेवारी के लिए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान के अलावा सभी सीनियर नेताओं का आभार जताया।




