Homeहिंदीखुदाई में मिली रहस्यमयी चीजों को देख वैज्ञानिक भी हैरान...

खुदाई में मिली रहस्यमयी चीजों को देख वैज्ञानिक भी हैरान…

- Advertisement -spot_img

-करोड़ों साल पुराना हैरानीजनक सामान

पटियाला, 9 मई (शाही)

धरती के गर्भ मेंं न जाने क्या-क्या छिपा है। जब यह सामान कभी मिलता है तो इस देख कर वैज्ञानिक भी हतप्रभ हो जाते हैं। आज के एपीसोड में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही दुलर्भ सामान के बारे बताने जा रहे हैं। जो खुदाई के दौरान प्राप्त हुए हैं। आखिर क्यों वैज्ञानिक भी खुदाई में मिल इन रहस्यमयी सामान के बारे सटीक जानकारी नहीं लगा पाएं हैं।

एक लाख साल पुराना हथौड़ा….

साल 1936 में एक दंपत्ति लंदन के एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने गए थे। जहां उन्हें एक छोटे से चट्टान में फंसा हुआ एक हथौड़ा दिखाई दिया। उस चट्टान के टुकड़े को वह अपने घर ले आए। बाद में जब उस चट्टान और हथौड़े की जांच की गई तो पता चला कि वह हथौड़ा लगभग एक लाख साल पुराना था। उस हथौड़े का हैंडल लकड़ी का बना हुआ था, जो अब पूरी तरह से कोयला बन चुका था, लेकिन हथौड़ा बिल्कुल सही सलामत हालात में था। 

लाखों साल पुरानी चट्टान में फंसी लेक्ट्रिक प्लग जैसी आकृति

अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति को एक रहस्यमयी चट्टान मिली थी। इस चट्टान में इलेक्ट्रिक प्लग जैसी आकृति दिखाई देती है। वैज्ञानिकों ने जब इस चट्टान की जांच की तो पाया कि यह चट्टान लाखों साल पुरानी है। वैज्ञानिकों को इस इंसान ने जगह के बारे में खुलासा करने से इंकार कर दिया। 

ममी के पांव में स्टाइलिश जूते…

मंगोलिया में एक खुदाई के दौरान एक प्राचीन ममी मिली थी। पहले तो वो ममी दिखने में बाकी ममियों की तरह ही लगी, लेकिन वैज्ञानिकों ने जब उस ममी के पैरों पर ध्यान दिया, तो वो हैरान हो गए। उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने जैसे जूते थे, जो दिखने में Adidas के जूतों की तरह लग रहे थे। ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है कि उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने के जूते कैसे आए? यह रहस्य आज भी बरकरार है।

डायनासोर काल की चट्टान में फंसा स्प्रिंग

साल 1998 में रूस के मॉस्को शहर से दूर एक इलाके में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक अजीब सी चट्टान मिली। इस चट्टान के अंदर स्प्रिंग (स्क्रू) जैसी दिखने वाली कोई चीज फंसी हुई दिखाई दी। जब इस चट्टान को जांच के लिए भेजा गया तो वैज्ञानिक यह सुन कर हैरान रह गए कि चट्टान में फंसा स्क्रू 300 मिलियन साल पुरानी है। यानिकि डायनासोर के काल का। यह खोज आज भी वैज्ञानिकों के लिए आज भी रहस्य बनी हुई है।  

1300 साल पुराना सेलफोन….

साल 2015 में ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक ऐसी चीज मिली। जिसे देख कर सभी हतप्रभ रह गए। खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक सेलफोन जैसी चीज मिली थी। यह सेलफोन चमड़े से बनाया गया था। कार्बन डेटिंग से जब इस सेलफोन जैसी चीज की जांच की गई तो पता चला कि यह सेलफोन लगभग 1300 साल पुराना है। हैरानी की बात तो यह थी कि सेलफोन का आविष्कार 80 के दशक में हुआ था। कई जानकार इसे एलियन का मोबाइल भी कहते हैं। खुदाई में मिला यह सेलफोन अभी तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बना हुआ है।   

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here