
पटियाला, 13 जुलाई
जालंधर पश्चिम आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कुल 55248 मत हासिल किए। उन्होंने अपने विरोधी भाजपा के शीतल अंगुराल को 37325 मतों से पराजित किया। भाजपा के अंगुराल ने 17921 मत हासिल किए।कांग्रेस की सुरिंदर कौर 16753 मत लेकर तीसरे स्थान पर रही। जबकि अकाली दल और बसपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। अकाली दल की सुरजीत कौर को 1242 और बसपा के भिंदर कुमार को मात्र 734 मत ही मिले।




