
पटियाला (27 अप्रैल)
IPL के 10 सीज़न IPL 2024 में भी विराट कोहली का बल्ला जम कर धमाल मचा रहा है। चाहे उनकी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। पंरतु विराट कोहली के नाम एक नया रिकार्ड बन गया है। विराट ने आईपीएल के 10वें सीजन में 10वीं बार 400+ रन बनाने का कारनामा कर पहले बल्लेबाज़ बनने का सौभाग्य हासिल किया है। विराट कोहली अब तक आईपीएल-2024 में 430 रन बना चुके है। विराट कोहली इसे पहले 2011, 2013, 2015, 2016, 2018, 2019, 2020, 2021 और 2023 में 400+ रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि सुरेश रैना, शिखर धवन व डेविड वॉर्नर ने अब तक 9 सीज़न में और रोहित शर्मा 7 बार सीज़न में 400+ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं।




