Onnline TV

खेल हिंदी

IPL 2024 में SRH ने तोड़ा 16 साल पहले बना रिकार्ड

-57वें मैच में रिकार्डस की झड़ी…

पटियाला, 9 मई (शाही)

IPL 2024 सीजन का 57वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के मध्य खेला गया। मैच में दर्शकों के पूरे पैसे बसूल हुए। एसआरएच ने एलएसजी की ओर से मिले 166 रनों के लक्ष्य को महज 58 गेंदों में हासिल कर एक नया रिकार्ड स्थापित कर दी।

Link…CSK की मुश्किलें बढ़ीं, 3 विदेशी खिलाड़ी IPL 2024 से बाहर, दीपक चाहर चोटिल

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 166 रन बना सकी। जीत के लिए मिले ळक्ष्य को सनराइजर्स की टीम ने 9.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर नया इतिहास रच दिया।

2008 में बना रिकॉर्ड ध्वस्त

आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन के टारगेट को सनराइजर्स ने सबसे कम ओवरों में हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। उनकी टीम ने 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। यह पहली बार हुआ है जब 150 से अधिक रन के टारगेट को किसी टीम ने आईपीएल में 10 ओवरों के बीतर ही हासिल कर लिया हो। साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई के खिलाफ 12 ओवर में 155 रन का टारगेट चेज किया था। जबिक राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 13.1 ओवर में 150 रन बनाकर मैच को जीता था। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने 2008 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 13.5 ओवर में 157 रन का टारगेट चेज किया था।

Link ….ICC Women’s T20 World Cup 2024 Fixture Schedule announced

आईपीएल में पहले 10 ओवरों में बड़ा स्कोर

  • 167/0 (9.4) सनराइजर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स हैदराबाद 2024
  • 158/4 सनराइजर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 2024
  • 148/2 सनराइजर्स बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद 2024
  • 141/2 मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स, हैदराबाद, 2024

दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड भी टूटा

सनराइजर्स ने 100 से ज्यादा रन के टारगेट को सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते ही चेज किया है। इस मैच में 62 गेंद शेष रहते हुए 166 का टारगेट चेज किया गया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने 2022 में ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद शेष रहते हुए 116 रन का टारगेट हासिल किया था। वहीं डेक्कन चार्जर्स ने 2008 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई में 48 गेंद शेष रहते 155 रन का टारगेट चेज किया था।

Link….West Indies announce squad for ICC Men’s T20 World Cup 2024

ट्रेविस हेड ने बनाया रिकार्ड

ट्रेविस हेड ने इस मैच में 18 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सबसे खास बात यह कि उन्होंने पावरप्ले में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। हेड आईपीएल इतिहास में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए। हेड ने यह कारनामा चौथी बार किया है। सुनील नरेन (3) से आगे निकल गए. डेविड वॉर्नर ने पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा 6 फिफ्टी लगाई हैं।

अभिषेक, ट्रेविस हेड की 34 गेंदों पर शतकीय साझेदारी

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर शतकीय साझेदारी पूरी की। आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों पर यह दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है। इससे पहले इन दोनों खिलाड़ियों ने इसी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली में 30 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की। वहीं 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में हरभजन सिंह और जगदीश सुचित ने 36 गेंदों पर शतकीय साझेदारी की थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *