HomeहिंदीT-20 में India की Bangladesh पर 56 रनों से जीत, 2-0 की...

T-20 में India की Bangladesh पर 56 रनों से जीत, 2-0 की बढ़त

- Advertisement -spot_img

पटियाला (7 मई)

भारतीय महिला T-20 टीम ने बांग्लादेश में मेजबान टीम को दूसरे टी-20 मुकाबले में 56 रनों से करारी हार दी। भारतीय टीम की यह लगातार दूसरी जीत है.। अब भारतीय टीम 2-0 से आगे है। मौसम खराब होने के चलते निर्धारित 20 ओवरों का मैच 14 ओवरों का कर दिया गया। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुे निर्धारित 14 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश टीम सात विकेट के नुकसान पर 68 रन ही बना सकी। हरमनप्रीत कौर को सबसे अधिक रन बनाने पर प्लेयर आफ दा अवार्ड़ से सम्मानित किया।

LINK….ICC Women’s T20 World Cup 2024 Fixture Schedule announced

भारतीय टीम की शैफाली वर्मा दो, स्मृति मंधाना 22, डी हेमलता 22, कप्तान हरमनप्रीत कौर 39, ऋचा घोष 24 औऱ पूजा वस्त्रकर 1 रन बना कर पैवेलियन लौट गई। संजीवन संजना आछ रन बना कर अविजत रही। बांग्लादेश की ओऱ से मारुफा अख्तर 24 और रावया खान ने 28 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। शरीफा खातून ने 29 देकर एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश की टीम जीत के लिए मिले 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी। टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मुर्शीदा खातून एक रन बना कर आउट हो गई। दिलारा अख्तर ने 21 और रुबिया हैदर ने 13 रन बना कर टीम के स्कोर को आगे बढाने की कोशिश की। जो कामयाब न हो सकी। निगार सुलताना कप्तान एक, शोरना अख्तर पांच, ऋतु मोनी एक, रुबिया खान आठ रन बना कर पैवेलियन लौट गई। शोरिफा खातून 11 और नाहिदा अख्तर दो रन बना कर अविजित रही। भारत की ओऱ से दीप्ति शर्मा ने 13 और आशा शोभना ने 18 रन देकर दो-दो विकेट हासिल किए। पूजा वस्त्रकर ने 15 और राधा यादव ने 13 रन देकर एक-एक विकेट चटकाया।

Link….India announce squad for Men’s T20 World Cup 2024

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here