
चंडीगढ़, 28 अगस्त
मुख्य मंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (ए.ओ.) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था और बिजली के अनाधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था।
see this link also….PSPCl Cracks Down on Power Theft, Imposes Rs. 4.64 Crore Penalty
मंत्री ने आगे बताया कि आरंभिक जांच के पश्चात उक्त अनियमताओं के लिए समंधित लेखा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत और इसके साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था।
मंत्री ने यह भी कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर अमित सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।




