Homeहिंदीपंजाबमानवीय संवेदनाओं की कहानी है ‘अनकहा अतीत

मानवीय संवेदनाओं की कहानी है ‘अनकहा अतीत

- Advertisement -spot_img

 

पटियाला, 13 जून

साहित्य कलश पब्लिकेशन द्वारा प्रभात परवाना, बारादरी में प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मीनू शर्मा ‘सुखमन’ के चर्चित उपन्यास ‘अनकहा अतीत’ का भव्य लोकार्पण समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस साहित्यिक आयोजन में पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, कवियों और साहित्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसवीर सिंह राणा , डॉ. नीरज भारद्वाज  और  गुरदर्शन बल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में  शिरकत की। समारोह के मुख्य वक्ता डॉ. धर्मपाल साहिल  ने उपन्यास ‘अनकहा अतीत’ पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कृति मानवीय संवेदनाओं, रिश्तों की गहराइयों और जीवन के अनकहे अनुभवों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

वक्ताओं ने डॉ. मीनू शर्मा ‘सुखमन’ को इस महत्वपूर्ण साहित्यिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपन्यास पाठकों के बीच अपनी विशिष्ट पहचान बनाने में सफल होगा। उपस्थित साहित्यकारों ने पुस्तक की विषयवस्तु, भाषा-शैली तथा साहित्यिक महत्व पर अपने विचार साझा किए।

आयोजन को सफल बनाने में संस्था के मार्गदर्शकों दिनेश सूद, डॉ. रवि भूषण, वन गोयल, सरदार त्रिलोक ढिल्लों तथा प्रिंसिपल मंजू का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

अपने संबोधन में डॉ. मीनू शर्मा ‘सुखमन’ ने उपन्यास की रचना-प्रक्रिया, विषय-वस्तु और इसके पीछे की प्रेरणा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि ‘अनकहा अतीत’ जीवन के उन अनछुए और अनकहे पहलुओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास है, जो व्यक्ति के मन, भावनाओं और रिश्तों पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं।

watch….साहित्य कलश का कवि सम्मेलन, शिक्षक सम्मान: एक नई शुरुआत

उपन्यास लोकार्पण के उपरांत आयोजित कवि सम्मेलन में अनेक प्रतिष्ठित कवियों एवं रचनाकारों ने देशभक्ति, सामाजिक सरोकारों और मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी। इनमें डॉ. अनीशा अंगरा, डॉ. सुनील दत्त, कुलविंदर कुमार, वरिंदर कौर, डॉ. सीमा भाटिया, सागर सूद, डॉ. इंद्र पाल सिंह, प्रवीण वर्मा, पुनीत गोयल, रोहित ऋषि, तन्वी, जश्न, सिमरन, तनवीर, अलका अरोड़ा, मधु चोपड़ा ‘मधुमन’, सरिता नाहोरिया, बलजिंदर सरोए, खुशप्रीत कौर, हरिदत्त हबीब, परविंदर शौक, अमरप्रीत कौर, संजय दर्दी, बांका बहादुर अरोड़ा, नवीन कमल भारती, गुरदर्शन सिंह गुसील, नरगिस तन्हा, राजपाल कौर मस्त, सतीश विद्रोही, वीना सूद, नीलम दत्त, डॉ. तनवीर सिद्धू, चिंतन जिंदल, शीतल जिंदल, विजय कुमार, राकेश कुमारी तथा राजेश कोटिया शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here