Homeहिंदीपंजाबसाहित्य कलश का कवि सम्मेलन, शिक्षक सम्मान: एक नई शुरुआत

साहित्य कलश का कवि सम्मेलन, शिक्षक सम्मान: एक नई शुरुआत

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 11 सितंबर

साहित्य कलश पब्लिकेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह और राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन ग्रीन वैली हाई स्कूल के प्रांगण में किया गया।  कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में दिनेश सूद, डॉ. रवि भूषण, पवन गोयल, त्रिलोक सिंह ढिल्लों और प्रिंसिपल मंजू ने शिरकत की। साहित्य कलश के संस्थापक सागर सूद संजय और मंच संचालिका मनु वैश्य ने मंच साझा किया। माँ सरस्वती के पावन चरणों में नमन कर दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा निभाई।

साहित्यिक गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षक दिवस मनाना और शिक्षकों को सम्मानित करना था। विभिन्न स्कूलों के बारह शिक्षकों आशा सूद, वनिता रानी, सपना ठाकुर, संतोष रानी, ललिता, गीता रानी, समरेज जहाँ, आशा रानी, परवीन रानी, दीपा मित्तल, सुनीता मल्होत्रा और रेनू बंसल को व्यक्तिगत डायरी (जिस पर शिक्षक की तस्वीर अंकित थी), पेन, प्रमाण पत्र और मोतियों की माला देकर सम्मानित किया गया।

watch…..कवि सम्मेलन में साहित्य कलश पत्रिका का विमोचन

शशि सूद ने सभी उपस्थित शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में साहित्य कलश हर संभव प्रयास करेगा ताकि प्रत्येक शिक्षक का सम्मान हो । वहीं त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने पंजाबी गीत प्रस्तुत किया। दिनेश सूद ने शिक्षकों को राष्ट्र के भविष्य के निर्माता के रूप में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जबकि पवन गोयल ने शिक्षक समुदाय के अतुलनीय कार्य की  प्रशंसा की। प्रिंसिपल मंजू ने शिक्षकों से अपने कार्य को पूरी निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा दी। डॉ. रवि भूषण ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here