
अमृतसर, 24 जुलाई (डेस्क)
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर अपना लिखित जवाब सौंपा। गौर हो सुखबीर बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने तलब कर उन पर लगे दोषों संबंधी स्पष्टीकरण देने को कहा था। सुखबीर ने श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होकर बेअदबी और डेरा प्रमुख को माफी देने के आरोपों बारे अपना स्पष्टीकरण दिया। सुखबीर बादल अपना लिखित जवाब देने के बाद मीडिया से बिना कोई बात किए ही वापिस अपनी गाड़ी में सवार होकर लौट गए।