Homeहिंदीसमाजिक संस्थाओं को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए : निधि तलवार

समाजिक संस्थाओं को अपना दायरा बढ़ाना चाहिए : निधि तलवार

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 13 अगस्त

मझांल कलां के सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल में विश्व युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल, निधि तलवार ने समाज सेवी संस्थाओं को अपनी गतिविधियों का दायरा बढ़ाकर अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों तक पहुंच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सभी का मौलिक अधिकार है।

प्रयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों को जुराबें वितरित की गईं और स्कूल प्रबंधन के लिए तीन नोटिस बोर्ड प्रदान किए गए। प्रिंसिपल तलवार ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले भी संस्था ने स्कूल में बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध करवाई थी। उन्होंने कहा कि युवा एक मजबूत समाज का निर्माण करते हैं, इसलिए हमें सभी को मिलकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए काम करना चाहिए।

see this link also….ਹਰੇਕ ਵਰਦੀਧਾਰੀ ਦੇਸ਼ ਸਮਾਜ ਦੇ ਰਖਵਾਲੇ : ਡਾ. ਵਰਮੀ  

प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष, संजीव शर्मा ने बच्चों से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विश्व युवा दिवस के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी ऊर्जा समाज के विकास के लिए लगाएंगे।

इस कार्यक्रम में महिला उद्यमी और समाज सेवी शिवांगी बंसल के अलावा स्कूल के अन्य शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here